प्रॉपर्टी डीलर पर युवती के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप-

काशीपुर,प्लॉट दिखाने के बहाने एक प्रॉपर्टी डीलर पर युवती के साथ दुष्कर्म कर और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा हे। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी हे जिसमे आरोपी पर कार्यवाही की मांग की गई हे। वहीं पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital 

अपना मकान बनाने के लिए एक प्लॉट ढूंढ रही थी और इसी बीच-

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुंडा पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया हे कि वो काशीपुर में एक किराये के मकान में रहती है और अपना मकान बनाने के लिए एक प्लॉट ढूंढ रही थी,इसी बीच उसके मोबाईल पर अली रजा, पुत्र मुन्ने निवासी, इस्लामनगर का फोन आया। अली रजा ने उसे प्लॉट खरीदने-बेचने के अपने कार्य के बारे में बताया और कहा की वो उसे एक अच्छा प्लॉट दिलवा देगा।

एक बंद पड़े मकान में ले जाकर किया दुष्कर्म -

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 3 बजे प्लॉट दिखाने व सौदा कराने के लिए उसे अली रजा ने ग्राम बसई बुलाया और एक बंद पड़े मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया व साथ ही धमकी भी दी की अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। पुलिस ने धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर अली रजा को 12 घंटे के अंदर हरियावाला चौक से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद व भूमिका पांडेय, कां. नरेश चौहान, सुमित कुमार शामिल रहे।
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈