काठगोदाम,गुलाबघाटी पे बड़ा हादसा,शख्स को लिफ्ट लेना पड़ा भारी गवाई जान

एक घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद घायल और मृतकों को खाई से निकाला बाहर-

काठगोदाम, नैनीताल रोड स्तिथ गुलाबघाटी के पास आज सुबह पिकअप वाहन के खाई में गिरने से पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।  सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद घायल और मृतक को खाई से बाहर निकाला। जानकारी हे कि सोमवार सुबह करीब तीन बजे नैनीताल से हल्द्वानी आ रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गुलाब घाटी के पास खाई में जा गिरी।

लिफ्ट लेना पड़ा भारी,गवाई जान  -

बताया जा रहा कि मृतक व्यक्ति ज्योलिकोट से लिफ्ट लेकर पिकअप वाहन में बैठा था मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वही पिकअप चालक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसको सुशीला तिवारी अस्पताल में भेजा गया है। काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहना है कि मृतक की शिनाख्त ज्योलिकोट निवासी के रूप में हुई है । पिकअप वाहन हल्द्वानी का बताया जा रहा है जो सरिया सीमेंट ढोने का काम करता हे। 
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital 

 
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈 
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈 

     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ