पान मसाला पाउच के अंदर डॉलर-
कोलकाता, यहाँ एक अनोखा मामला सामने आया दरअसल कस्टम डिपार्टमेंट ने रविवार को एक व्यक्ति को पकड़ा जो अवैध रूप से डॉलर लेकर बैंकॉक जा रहा था और उसने ये डॉलर सीलबंद पान मसाला पाउच के अंदर छिपाकर रखे थे। यह रकम भारतीय रुपयों में करीब 32 लाख 78 हजार है, यह व्यक्ति बैंकॉक जाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital हर पाउच के अंदर दस डॉलर के दो नोट पैक किए गए थे-
कोलकाता कस्टम्स ने एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों की सूचना पर कार्रवाई की और जांच के बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसके चेक-इन बैगेज की तलाशी लेने पर 40 हजार डॉलर मिले। हर पाउच के अंदर दस डॉलर के दो नोट पैक किए गए थे।
पान मसाले का नाम शुद्ध प्लस है-
न्यूज एजेंसी एएनआई पर एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें एक अधिकारी पाउच को फाड़ते हुए नजर आ रहा है। डॉलर को पाउच में मसाले के साथ पॉलीथिन में पैक करके रखा गया था। पास ही पाउच से लबालब भरा एक बड़ा ट्रॉली बैग भी देखा जा सकता था। इस पान मसाले का नाम शुद्ध प्लस है।
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈




0 टिप्पणियाँ