तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा आरोपित -
हल्द्वानी, जिले में आये दिन कहीं न कहीं से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ ही जाती हैं। आज एक नया मामला सामने आया हे जहां एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital
परिजनों से मिलाने की बात कह अपने कमरे में ले गया हर्षित-
जानकारी अनुसार मुखानी थाने में पीड़ित महिला ने तहरीर सौपते हुए बताया कि वर्ष 2019 में उसके पति की मौत हो गयी थी। कुछ साल पूर्व उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से मूलरूप से गंगोलीगाट़,ओखलकांडा निवासी हर्षित नगरकोटी पुत्र नारायण सिंह नगरकोटी से हुई। नवम्बर 2020 में वह फतेहपुर स्थित रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने आई थी तो हर्षित उसे परिजनों से मिलाने की बात कह उसे कुसुमखेड़ा स्थित अपने कमरे में ले गया। जहां हर्षित ने जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाये और जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी का झांसा दिया।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
एक कमरा दिला उसके साथ रहने लगा-
इसके बाद आरोपी उसे कुसुमखेड़ा क्षेत्र में एक कमरा दिला उसके साथ रहने लगा और ये भी बोलै की वह उसके दोनों बच्चों को भी अपना लेगा। शादी का झांसा देकर वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा, लेकिन जब भी शादी की बात होती वो टाल देता। आरोप है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈




0 टिप्पणियाँ