शादी का झांसा दे और जबरन शराब पिला दुष्कर्म-
हल्द्वानी, मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के बिजनेस पार्टनर द्वारा शादी का झांसा देकर और जबरन उसे शराब पिलाकर दुष्कर्म करना और दो बार जबरन गर्भपात कराए जाने का मामला सामने आया है।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital
आरोप है आशीष पांडे उसका बिजनेस पार्टनर है जो कि शादीशुदा है-
मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की देवलचौड़ निवासी आशीष पांडे उसका बिजनेस पार्टनर है जो कि शादीशुदा है। आरोप है कि आशीष ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए जिससे वह गर्भवती हो गई,आरोपित ने दो बार उसका जबरन गर्भपात भी कराया। पीड़िता के अनुसार आशीष उसे जबरन शराब पिलाता है और नशे की हालत में उसके साथ गलत हरकतें करता है,साथ ही इस दौरान उसके दोस्त भी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करते हैं।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
पीड़िता की फोटो,रिकॉर्डिंग और प्राइवेट मैसेज दूसरों को वायरल कर रहा -
पीड़ित युवती के अनुसार वह दोनों साथ में बिजनेस करते हैं जिसको यह बार-बार बंद करने की धमकियां देता है। उसके पास इस बिजनेस के अलावा कोई और काम नहीं है जिसका फायदा उठाकर आरोपी पीड़ित युवती का शारीरिक शोषण कर रहा है। आरोप है कि पीड़िता पुलिस से जब भी शिकायत के बात कहती तो वह बिजनेस बंद करने की धमकी देता है और मारपीट करता है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि अब आरोपी और उसकी पत्नी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं तथा आरोपी पीड़िता की फोटो,रिकॉर्डिंग और प्राइवेट मैसेज दूसरों को वायरल कर रहा है। फ़िलहाल पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈




0 टिप्पणियाँ