हल्द्वानी,रेलवे कर्मी की पत्नी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पीला किया रेप,रिश्ते में निकला मुंह बोला भाई

 मुंह बोले भाई ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला किया दुष्कर्म -

 हल्द्वानी, पूर्वोत्तर रेलवे में तैनात एक कर्मचारी की पत्नी से उसके ही मुंह बोले भाई ने पहले तो नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर दुष्कर्म किया और फिर उसे बदनाम करने की धमकियां देकर उससे दस लाख रूपए से ज्यादा की रकम भी वसूल ली। करीब दो साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण झेलने के बाद जब महिला और जुर्म नहीं सहन कर पाई तो उसने अपने पति को पूरी बात बताई।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  


प्राप्त जानकारी अनुसार,एक रेलवे स्टेशन में नौकरी कर रहे रेल कर्मी का परिवार भी रेलवे की ही कालोनी में रहता था। यहां उनके पड़ोस में रहने वाले रेलकर्मी का बेटा उनकी पत्नी को मुंह बोली बहन बोलता था और अक्सर उनके घर आता-जाता रहता थ। लेकिन बाद में उन्होंने कहीं और मकान बना लिया, लेकिन युवक का उनके घर आना-जाता रहता था,जो की पड़ोसियों में सामान सी बात हे।

जब होश आया तो मेरे कपड़े बिखरे हुए थे -

वर्ष 2019 में उक्त युवक एक दिन उनके घर आया और उनकी पत्नी से बोला भूख लगी हे खाना खिलाओ। इससे पूर्व में भी वह कर्मचारी की अनुपस्थिति में उनके घर आता था और बिना किसी औपचारिकता के उनकी पत्नी यानी अपनी मुंह बोली बहन से खाना मांग कर खाया करता था। पीड़िता ने बताया कि वह अक्सर अपने साथ कोल्डड्रिंक भी लाया करता था। उस दिन भी वह अपने साथ कोल्डड्रिंक की बोतल लाया था, जब में उसके लिए खाना निकाल रही थी तब युवक ने मेरे गिलास में भी को​ल्ड ड्रिंक डाली और बोलै पियो,इसके बाद में बेहोश हो गई और जब होश आया तो मेरे कपड़े बिखरे हुए थे और मुंह बोला भाई गायब था। बाद में युवक ने बताया की दुष्कर्म के दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली है और उसने यदि अपने पति या पुलिस को बताने की कोशिश की तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

महिला ने अपने जेवर बेच उसे लाखों रूपये दिए-

महिला ने बदनामी के डर से यह बात किसी को नहीं बताई, इससे आरोपी के होंसलें और बढ़ गए और उसने मौका पाकर महिला से रेप करना शुरू कर दिया। और फिर वह महिला से रूपयों की मांग करने लगा। महिला बदनामी से बचने के लिए घर में रखे रूपये उसे देने लगी, जब वे समाप्त हो गए तो उसने महिला पर जेवर बेचकर उसे रूपये देने की मांग कर दी। महिला ने अपने जेवर बेचकर उसे लाखों रूपये दे दिए।

महिला के पति को बैंक से रूपये निकलने की बात पता चली -

इसके बाद उसने पति के संयुक्त खाते से रूपये निकाल कर देने का दवाब बनाया और महिला इज्जत व परिवार बचाने के डर से यह भी करने लगी। वह पति के मोबाइल पर आने वाले बैंक के एसएमएस को डिलीट कर देती थी। इस तरह ब्लैकमेलर मुंह बोले भाई को उसने दस लाख से अधिक की रकम दे दी।
आखिर एक दिन महिला के पति को बैंक से रूपये निकलने की बात पता चल ही गई। उसने पत्नी से पूछा तो ब्लैक मेलिंग से तंग आई महिला ने उसे सारी कहानी सुना दी। जब दोनों ने युवक से इस विषय पर बात की तो उसने अपनी गलती मानते हुए रूपये लौटा देने की बात की। लेकिन कुछ ही दिन बाद वह उसके पति को भी जान से मारने की धमकियां देने लगा।
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू करी -

आखिर में थक-हार के महिला ने पुलिस की शरण में जाने का फैसला किया और कल देर रात हल्द्वानी के एक पुलिस थाने जाकर इस मुंह बोले भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामला नैनीताल जनपद के एक थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
                                                   
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ