बाल काटने वाली चड़ैल का खौफ एक बार फिर हुआ बरकरार -
उत्तराखंड,कोटद्वार। बाल काटने वाली चड़ैल का खौफ एक बार फिर हुआ बरकरार, एक बार फिर महिलाओं की चोटी कटने लगी हैं। अब यह सच में कोई चुड़ैल ही हे या फिर कोई आपराधिक साजिश यह तो पुलिस जांच में ही पता चलेगा। दो दिन में छह युवतियों की चोटियां कटने की वजह से यहां के लोग अब दहशत में आ गए हैं। आपको बतातें चलें की करीब चार साल पहले भी ऐसा ही महिलाओं चोटी कटने लगी थी। तब हमने इस जगह पहुँचकर वीडियो भी बनाया था जो आप निचे लिंक पर देख सकते हैं।
दो दिनों में छह युवतियों की चोटी काटी गई-
फ़िलहाल अभी कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में ही इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं बाकि कहीं नहीं जबकि पिछली बार कई जगह पर ऐसा चल रहा था। यहां के लकड़ीपड़ाव मोहल्ले में दो दिनों में छह युवतियों की चोटी काटी गई है और अब ये मामला पुलिस तक भी पहुंच गया है और अब पुलिस घटना स्थलों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के काम में जुट गई है।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital
लड़की ने सुनाई आप बीती -
कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत मोहल्ला लकड़ीपड़ाव निवासी शहाना ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब ग्यारहं बजे वह अपने टेलरिंग शाप में गई हुई थी और जब वह दुकान से बाहर निकली तो उसकी चोटी कटी हुई थी। उसने बताया कि जिस वक्त वह दुकान में मौजूद थी वहां एक युवक आया था जिसने पेंट-कमीज की सिलाई पूछी और चला गया। बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश सेमवाल ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने जिन-जिन स्थानों पर घटनाएं हुई वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और सभी स्थानों पर एक युवक नजर आ रहा है। इस बात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने इस संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी है। अब जाँच के बाद ही स्तिथि साफ़ हो पायेगी की ये किसी का साजिश हे या सच में कोई चोटी काटने वाली चुड़ैल।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
Open Demat Account,It's Free on Upstox- Click Here 👈

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈



0 टिप्पणियाँ