मतदान कर्मी बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का वोट दर्ज करने उनके घर पहुंचे-
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। पहले ही दिन भारी बारिश और बर्फबारी के चलते मतदान कर्मी बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का वोट दर्ज करने उनके घर पहुंचे।जानकारी हे की पहले दिन कुल 1974 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अस्सी साल से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं को मिली डोर स्टेप वोटिंग सुविधा के तहत गुरुवार से उत्तराखंड में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

मतदान 13 फरवरी तक पूरा किया जाना है-
वहीँ पहले दिन देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में इस श्रेणी के मतदाताओं का वोट लेने मतदान टोली उनके घर पर पहुंची। कुछ जगह खराब मौसम के कारण निर्वाचन टीमें मतदाताओं के द्वार पर नहीं पहुंच पाईं। शेष जिलों में शुक्रवार से इस श्रेणी का मतदान प्रारंभ होने की उम्मीद है। इसके साथ ही देहरादून और पौड़ी में निर्वाचन ड्यूटी देने वाले कार्मिकों ने भी पोस्टल बैलेट के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो देर शाम तक स्ट्रांग रूम में सुरक्षित कर लिए गए है। इस श्रेणी का मतदान 13 फरवरी तक पूरा किया जाना है। नैनीताल में बर्फबारी के कारण घर पर मतदान का कार्य शुरू नहीं हो पाया। अब यह प्रक्रिया छह और सात फरवरी को कराई जाएगी। इधर, बागेश्वर जिले में पहले दिन 499 लोगों ने पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।



0 टिप्पणियाँ