निर्दलीय प्रत्याशी पर बंगाली समाज को डराने तथा उनके समर्थकों द्वारा मारपीट करने का आरोप-
रुद्रपुर,भाजपा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी पर बंगाली समाज को डराने तथा उनके समर्थकों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है।इस मौके पर सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी ने कहा कि 14 फरवरी को बंगाली समाज इस मारपीट का जवाब जरूर लेगा।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405
भाजपा की सह-प्रभारी की जनसभा में हंगामा -
जानकारी के अनुसार आज रविवार को दिनेशपुर रोड स्थित सुंदरग्राम में उत्तराखंड भाजपा की सह-प्रभारी लॉकेट चटर्जी की एक जनसभा थी,जहां भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा, सांसद लॉकेट चटर्जी समर्थकों के साथ पहुंचे थे। आरोप है कि सभा के बाद रुद्रपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजकुमार ठुकराल के समर्थकों ने भाजपा समर्थकों के वाहन को रोक कर वाहन के भीतर से उपप्रधान सुभ्रत बछाड़ को बाहर खींच लिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई इसके आगे ठुकराल समर्थकों ने सुभ्रत के साथ मारपीट भी शुरु कर दी,वहां मौजूद लोगों के द्वारा उन्हें किसी तरह से बचाया गया।
LIC ka IPO जल्द आने वाला हे,क्या आपने DEMAT अकाउंट खोला? निचे दिए लिंक से अभी अपना अकाउंट खोलें और पाएं 500 तक का कैशबैक,Sign up now, link to open your account:👉 Link Upstox
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
बंगाली समाज में ठुकराल के खिलाफ भारी रोष-
मारपीट के बाद भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल पर बंगाली समाज को डराने धमकाने का आरोप लगाया है। मारपीट की घटना से बंगाली समाज में ठुकराल के खिलाफ भारी रोष उमड़ आया है। वहीँ जानकारी हे की बंगाली समाज की ओर से तहरीर देने की तैयारी की जा रही है,मौके पर भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा भी पहुंच गए हैं। शिव अरोरा ने पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।




0 टिप्पणियाँ