लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव,ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती

ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती  -

मुंबई, यहाँ कोरोना से हालात दिन बा दिन भयानक होते जा रहे हैं। अब इसकी चपेट में स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी आ गई हैं। उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है।  Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया दोनों हुआ है-

डॉक्टरों के मुताबिक लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया दोनों हुआ है, 92 साल की स्वर कोकिला को नवंबर 2019 में भी निमोनिया हो गया था, उस समय उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हुई थी और वे 28 दिन तक अस्पताल भर्ती रही थीं।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

फैंस कर रहे दुआ-

लता मंगेशकर के कोरोना पॉजिटिव होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद से ही देश में उनके लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। लता जी को संगीत की दुनिया में 80 साल हो चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। फ़िलहाल गायिका अपना इलाज करवा रही हैं और स्वस्थ हो जल्द वापस लौटेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ