दो फरवरी को उत्तराखंड आ रहे हैं अभिनेता अक्षय कुमार,तैयारियां पूरी

 15 दिनों तक फिल्म की शूटिंग देहरादून और मसूरी में चलेगी -

 देहरादून, अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आ रहे हैं निर्माता वासु भगनानी और निर्देशक रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनने वाली साउथ फिल्म रत्सासन के रीमेक की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार दो फरवरी को देहरादून आ रहे हैं और वह करीब 15 दिनों तक अपनी इस फिल्म की शूटिंग देहरादून और मसूरी में करेंगे।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

रकुल प्रीत सिंह, चंद्रचूड़ सिंह और वासु भगनानी भी दो फरवरी को पहुंच रहे हैं दून-

 जानकारी हे की अक्षय के साथ फिल्म की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, चंद्रचूड़ सिंह और निर्माता वासु भगनानी भी दो फरवरी को देहरादून पहुंच रहे हैं।देहरादून में इस फिल्म की तीन से चार दिन की शूटिंग होगी जबकि मसूरी में फिल्म के अधिकांश से शूट के जाएंगे। फिल्म के लिए करीब 200 लोगों की यूनिट पहुंच चुकी हैं। Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

शूटिंग में स्थानीय कलाकार और कई स्कूली बच्चे होंगे शामिल -

मसूरी के फाइव स्टार सवॉय होटल, जेपी रेजीडेंसी मनोर, जेडब्ल्यू मैरियट और कसमंडा होटल में कमरे बुक कराए गए हैं। फिल्म की शूटिंग में स्थानीय कलाकार और कई स्कूली बच्चे शामिल हो रहे हैं साथ ही शूटिंग के समय कोविड गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शूटिंग के बाद और पहले लोकेशन में सेनेटाइजेशन किया जाएगा।आपको बतातें चलें की फिल्म की शूटिंग हाल ही में लंदन में पूरी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ