संध्या डालाकोटी नाकांकन कराने तहसील मुख्यालय पहुंची-
लालकुआं,पहले पार्टी ने टिकट दिया और अगले ही पल टिकट कटने से खफा कांग्रेस नेत्री संध्या डालाकोटी आज नाकांकन कराने के लिए तहसील मुख्यालय पहुंची।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405
नारी के सम्मान में संध्या है मैदान में-
हरीश रावत के नामांकन कक्ष से बाहर आते ही गेट पर मौजूद संध्या डालाकोटी समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी नारी के सम्मान में संध्या है मैदान में,नारी शक्ति का अपमान नही सहेंगे नही सहेंगे। इन नारो के साथ जमकर नारेबाजी की साथ ही हरीश रावत गो बैक गो बैक के नारों के बीच संध्या डालाकोटी ने निर्दलीय नामांकन किया।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
रावत के समर्थक कल शाम से ही संध्या को मनाने का प्रयास कर रहे-
जानकारी हे की हरीश रावत के समर्थक कल शाम से ही संध्या को मनाने का प्रयास कर रहे थे और ये उम्मीद भी कर रहे थे की संध्या रावत की बात मान जाएँगी, लेकिन आज दोपहर बाद जैसे ही हरीश रावत ने नामांकन करा तभी संध्या भी अपने समर्थकों के साथ तहसील कार्यालय स्थित रिटर्निंंग आफीसर के कार्यालय के बाहर पहुंच गईं,ये देख रावत समर्थकों के चेहरे की ख़ुशी कहीं नदारत सी हो गई।




0 टिप्पणियाँ