चुनाव 2022,हल्द्वानी-लालकुआं में भाजपा के टिकट बंटने का समीकरण बदला,कौन चल रहा आगे ?

हल्द्वानी से भाजपा में ये हैं टिकट की दौड़ में आगे-

चुनाव 2022,कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद से ही हल्द्वानी-लालकुआं में भाजपा के टिकट बंटने के समीकरण भी बदल गए हैं। नई परिस्थितियों की बात करें तो हल्द्वानी से भाजपा में वर्तमान मेयर जोगेन्द्र सिंह रौतेला, शंकर कोरंगा व प्रमोद टोलिया टिकट की दौड़ में आगे चल रहे हैं। वहीं लालकुआं में विधायक नवीन दुम्का भी टिकट के मुख्य दावेदारों में शामिल हो गए हैं।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

टिकट मिलने की होड़ -

 सूत्रों की मानें तो पार्टी नेतृत्व ने कांग्रेस से लालकुआं सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल को टिकट मिलने का अनुमान लगाया था,लेकिन कांग्रेस ने लालकुआं से संध्या डालाकोटी को प्रत्याशी बनाया तो भाजपा में भी प्रत्याशियों के मुकाबले में विधायक नवीन दुम्का आगे आ गए। इसके साथ ही पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी, दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी, प्रदीप बिष्ट व मोहन सिंह बिष्ट भी दौड़ में हैं।Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

26 जनवरी को भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकता है-

आज 26 जनवरी को भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकता है जिसमें नैनीताल जिले की हल्द्वानी व कालाढूंगी सीट पर भी फैसला हो जाएगा। केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का प्रयास रहेगा कि दोनों सीटों पर पूरे संतुलन के साथ प्रत्याशियों का चयन किया जाए।  अब देखना दिलचस्प होगा की पार्टी किस प्रत्याशी पर विश्वास करती हे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ