उत्तराखंड,चुनाव2022 पूर्व सीएम हरीश रावत यहाँ से लड़ेंगे चुनाव?

 इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं-

उत्तराखंड,पूर्व सीएम हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे जबकि रणजीत रावत को सल्ट से मैदान में उतारा जा सकता है। शनिवार देर रात जारी कांग्रेस की  पहली लिस्ट में अभी इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं हुए हैं। सूत्रों के अनुसार दो दिन से जारी स्क्रीनिंग कमेटी और केंद्रीय चुनाव कमेटी (सीईसी) की बैठक में यह विषय आया है।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

से रावत को इस सीट पर प्रचार-प्रसार करने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी-

 रावत कैंप कोशिश कर रहा है कि रामनगर सीट से प्रबल दावेदार रणजीत सिंह रावत खुद को सल्ट सीट पर शिफ्ट करने को सहमत हो जाएं।रावत कैंप के अनुसार पर्वतीय और मैदानी प्रकृति की सीट होने की वजह से रावत को इस सीट पर प्रचार-प्रसार करने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। सूत्रों के अनुसार, इस सीट को लेकर रणजीत अभी अड़े हुए हैं साथ ही रणजीत को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का भी वरदहस्त हासिल है।अब देखना दिलचस्प रहेगा की पार्टी किस उमीदवार पे भरोसा जत्येगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ