सुमित ह्रदयेश समेत दर्जनों कांग्रेस कार्येकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में-
हल्द्वानी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हल्द्वानी दौरे का विरोध करने जा रहे उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश समेत दर्जनों कांग्रेस कार्येकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर काठगोदाम पुलिस चौकी में भेज दिया साथ ही भारी नारेबाजी कर रहे कांग्रेस आमजनों को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया।
आज सुबह से ही सुमित ह्रदयेश के आवास पर जुटने लगी थी भीड़ -
प्रधानमंत्री मोदी का विरोध होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने आज सुबह से ही कांग्रेस नेता सुमित ह्रदयेश के आवास से कुछ दूर पुलिस बल तैनात कर दिया था। आज सुबह से ही सुमित ह्रदयेश के आवास पर कार्यकर्ता जुटाने लगे थे,सुमित ह्रदयेश व कांग्रेस कार्येकर्ता नरेन्द्र मोदी वापस जाओ के नारे लगाते हुए आगे बढ़े,इसके साथ ही ये लोग आईएसबीटी व गौलापार में बनने वाले चिङियाघर कै संबंध में भी नारेबाजी कर रहे थे। घर से कुछ दूरी पर ही पुलिस ने सुमित ह्रदयेश समेत दर्जनों कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया और काठगोदाम पुलिस चौकी भेज दिया। Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
प्रधानमंत्री हल्द्वानी आकर झूटी घोषणाएं कर रहे है-
कांग्रेस नेता सुमित ह्रदयेश ने कहा कि प्रधानमंत्री हल्द्वानी आकर झूटी घोषणाएं कर रहे है,वे यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हल्द्वानी का विकास ठप कर दिया है, कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुए आईएसबीटी का काम बंद किया। अभी तक आईएसबीटी के लिए नई जगह तय नहीं हो पाई, इसके अलावा रिंग रोड और चिङियाघर योजना को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब विधानसभा चुनाव देख फिर से झूठी घोषणाएं की जा रही हैं। प्रदर्शन में गुरप्रीत सिंह प्रिंस, गजेंद्र गौनिया, मोहन सिंह बिष्ट समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।join our whatsapp group 👉 Click





0 टिप्पणियाँ