लंबे समय से चली आ रही एसओजी को भंग-
नैनीताल,जिले का चार्ज लेने के बाद एसएसपी पंकज भट्ट ने लंबे समय से चली आ रही एसओजी को तुरंत भंग कर दिया है। पंकज भट्ट ने कहा कि अब परफॉर्मेंस के आधार पर एसओजी की टीम का गठन किया जाएगा।जानकारी के मुताबिक कुछ लोग लंबे समय से एसओजी की टीम में जमे हुए थे, जिनकी शिकायत भी आला अधिकारियों के पास गई थी, जिसके चलते ही एसएसपी द्वारा एसओजी की टीम को भंग किया गया है।
Star Health Insurance Haldwani, Nainital,Rudrapur(Uttarakhand) call now
ट्रैफिक की समस्या और नशे को रोकना प्राथमिकता-
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा की ट्रैफिक की समस्या और नशे के बढ़ते कारोबार को रोकना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। साथ ही क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए विशेष प्लान तैयार किया जाएगा, क्योंकि पर्यटन क्षेत्र होने के चलते नैनीताल में क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर बड़े पैमाने पर दूरदराज क्षेत्र से पर्यटक आएंगे। ऐसे में कोविड-19 के नियमों को देखते हुए पर्यटन की गतिविधियों को सुचारू किया जाएगा। Advertize with us call now-8279849405,9897427220


0 टिप्पणियाँ