विजय संकल्प रैली की आएगी नई तारीख-
देहरादून, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 24 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित विजय संकल्प रैली अब थोड़ी सी आगे खिसक गई है। जानकारी है कि अब यह रैली 30 दिसंबर को हल्द्वानी में हो सकती है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक रैली की तिथि अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन इतना तय है कि रैली इस माह के आखिर में होगी।
रैली की तिथि अपरिहार्य कारणों से खिसकी आगे -
आपको बतातें चलें कि गढ़वाल मंडल के अंतर्गत देहरादून में चार दिसंबर को आयोजित विजय संकल्प रैली के बाद प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने कुमाऊं मंडल में भी प्रधानमंत्री की इसी तरह की रैली के आयोजन का आग्रह राष्ट्रीय नेतृत्व से किया था। इसके बाद रैली के लिए 24 दिसंबर की तिथि तय की गई थी। विजय संकल्प रैली के लिए हल्द्वानी और रुद्रपुर में पांच स्थान चिह्नित भी किए जा चुके थे, फिर तय हुआ कि रैली हल्द्वानी में होगी। अब प्रधानमंत्री की 24 दिसंबर की हल्द्वानी में होने वाली रैली की तिथि अपरिहार्य कारणों से आगे खिसक गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि जल्द ही नई तिथि तय हो जाएगी।Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405 join our whatsapp group 👉 Click Here


0 टिप्पणियाँ