उत्तराखंड,सीएम केजरीवाल ने देहरादून में करि बड़ी घोषणा

अजय कोठियाल उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित-

देहरादून, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज फिर उत्तराखंड के दौरे पर हैं, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचते ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और आप नेता कर्नल कोठियाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल को आज उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। मंगलवार को देहरादून पहुंचे केजरीवाल ने कोठियाल को आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के लिए सीएम चेहरा घोषित करने के बाद कहा कि देश को नेता नहीं देशभक्त चाहिए, केजरीवाल,अजय कोठियाल सहित भारी संख्या में आप कार्यकर्ता दोपहर को रोड शो निकालेंगे।

 उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे-

तीन सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त देने के वादे से उत्तराखंड की सियासत में हलचल पैदा कर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। कोठियाल के नाम पर मुहर लगने के बाद दिल्ली सीएम के देहरादून दौरे के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं के आप में शामिल होने की अटकलों पर भी विराम लग गया है।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

प्रदेश में पथ पथ पर होगा  विकास

इस मौके पर कोठियाल ने कहा कि प्रदेश में विकास के लिए कोई कदम नहीं छोड़ा जाएगा,साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के बाद अगर आप उत्तराखंड में सरकार बनाती है तो विशेषकर प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि पर विशेष फोकस कर कार्य किया जाएगा।
join our whatsapp group👉 Click Here 
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ