देहरादून,नशा मुक्ति केंद्र से भागी चार लड़कियों का खुलासा,संचालक करता था रेप

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक उनके साथ जबरदस्ती छेड़खानी व रेप करता था-

रक्षक जब बन जाए भक्षक-
देहरादून, टर्नर रोड क्लेमनटाउन स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र से तीन दिन पहले फरार हुई चारों युवतियों को पुलिस ने एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया  है। बरामद की गई युवतियों ने पुलिस के सामने एक चौका देने वाला खुलासा किया हे। युवतियों का आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र के संचालक उनके साथ जबरदस्ती छेड़खानी व रेप करता था,साथ ही युवतियों ने कहा कि वे केंद्र संचालक व संचालिका से तंग आकर यहाँ से फरार हुई थी। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए केंद्र संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि अभियुक्त केंद्र संचालक अभी फरार है।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital
क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि प्रकृति विहार टर्नर रोड पर वॉक एंड विन साबर लिविंग होम एंड काउंसलिंग सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) है। यहां सेंटर में पांच युवतियां भर्ती थीं, इनमें से चार युवतियां गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब वार्डन को चकमा देकर भाग निकलीं। युवतियों की भागने की सूचना के बाद संचालिका द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

युवतियों के मोबाइल का लोकेशन पता करने के लिए सर्विलांस पर लगाया-

 पुलिस टीम ने युवतियों के मोबाइल का लोकेशन पता करने के लिए सर्विलांस पर लगाया,पुलिस को इन युवतियों की लोकेशन त्यागी रोड स्थित एक होटल के आसपास मिली। इसके बाद पुलिस लोकेशन ट्रेस करते हुए युवतियों के पास जा पहुंची, पुलिस ने सभी चारों युवतियों को अपने हिरासत में लेकर थाने पहुंची और उनसे पूछताछ की। इस दौरान युवतियों ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र का संचालक विद्यादत्त रतूड़ी पुत्र हर्षमण निवासी देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल उनके साथ पिछले कई माह से जोर जबरदस्ती कर छेड़छाड़ कर रहा था, इनमें से एक युवती ने बलात्कार का भी आरोप लगाया हे।

संचालिक विभा सिंह द्वारा ऐसा करने के लिए दबाव बनाया जाता था-

युवतियों का आरोप है कि वे संचालक की इस करतूत की शिकायत केंद्र संचालिका विभा सिंह नशामुक्ति सेंटर से कई बार कर चुकी हैं लेकिन केंद्र संचालिक विभा सिंह द्वारा ऐसा करने के लिए दबाव बनाया जाता था। पुलिस ने विभा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ितों का मेडिकल करवाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस केंद्र में पूर्व में भर्ती युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है। 

join our whatsapp group👉 Click Here
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ