स्पा सेंटर्स की आड़ में देह व्यापार फल फूल रहा-हल्द्वानी,रुद्रपुर और देहरादून में स्पा सेंटरों में लगातार छापे-
देहरादून,प्रदेश में स्पा सेंटर्स की आड़ में देह व्यापार जम कर चल रहा है। पुलिस की एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट लगातार छापेमारी कर इसका खुलासे कर रही है। हल्द्वानी,रुद्रपुर और देहरादून में स्पा सेंटरों में लगातार छापेमारी जारी है,आज डालनवाला पुलिस की संयुक्त टीम ने राजपुर रोड स्थित सिटी सेंटर कॉम्प्लेक्स में स्थित व्हाइट लोटस स्पा और एंजल स्पा पर छापेमारी कर देह व्यापार का खुलासा किया।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220
पुलिस ने मालिक समेत कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है,जिनमें से 6 महिलाएं हैं। साथ ही यहां से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।पुलिस की पूछताछ में पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि स्पा के मालिक राजा कुरेशी व उसकी पत्नी फ़रहा कुरेशी व उमेर राही के कहने पर वह इस धंधे से जुड़ गए थे। उन्होंने बताया कि व्हाइट लोटस स्पा उमेर राही के नाम से रजिस्टर्ड है व एंजेल स्पा फ़रहा कुरेशी के नाम से रजिस्टर्ड है और उक्त तीनो आपस में पार्टनर है। पुलिस ने 7 ग्राहकों को भी पकड़ा है, उन्होंने बताया कि स्पा में मसाज के बीच में युवतियों को एक्ट्रा रुपए देकर संबंध बनाए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस को किसी भी लड़की के पास थेरपिस्ट या मसाज से सम्बंधित कोई भी डिग्री नहीं दिखा पाई हैं। ये भी पड़ें-हल्द्वानी के इन तीन पत्रकारों को WJI दिल्ली में करेगा सम्मानित
स्पा का मालिक राजा कुरेशी द्वारा एंट्री रजिस्टर में सभी कस्टमरो की एंट्री नहीं कराई गई है,इसके साथ ही पहचान आईडी को भी नहीं लिया जा रहा था। पुलिस ने जिन लड़कियों को पकड़ा वो दूसरे राज्यों के अलावा उत्तराखंड की भी है। ये भी पड़ें -हल्द्वानी,तो क्या रात रंगीन करने के लिए होते हैं स्पा सेंटर, जानिए काला सच
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405






0 टिप्पणियाँ