हल्द्वानी,आधी रात ज्वैलर्स की दुकान में थे चोर पहुंच गई पुलिस और फिर

ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करते 2 युवक गिरफ्तार-

हल्द्वानी,पुलिस की सतर्कता के चलते बीती रात चोरी की एक बड़ी घटना होने से टल गई। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान 2 युवकों को एक ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करते रंगे हाथ दबोच लिया,आरोपियों के कब्जे से लाखों की ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद किया गया है,साथ ही दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,और आगे की करवाई की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात गश्त के दौरान चौकी मंडी हल्द्वानी में तैनात कॉन्स्टेबल रणवीर व होम गार्ड शिशुपाल गश्त करते हुए गोजाजली की ओर आ रहे थे तो रात्रि करीब ढाई बजे दीक्षा ज्वैलर्स की दुकान के अंदर से एक व्यक्ति गली में भागता हुआ दिखाई दिया जिसका पीछा करने पर युवक खेतों के रास्ते भाग निकला। 
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

शटर उठा देख हुआ शक-

गश्त टीम द्वारा उक्त ज्वैलर्स की दुकान को चेक किया तो दुकान के दोनों ताले लगे पड़े थे, लेकिन गोर से देखने पर शटर बीच से कुछ उठा दिखाई दिया,इसकी सूचना कांस्टेबल बलबीर ने तुरंत रात्रि अधिकारी को दी और मौके पर दुकान स्वामी को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद दुकान स्वामी तुरंत दुकान पहुंचा। दुकान स्वामी ने जैसे ही दुकान खोली तो दुकान के अंदर 2 युवक मिले,आरोपियों के पास से चोरी किये गए 2 लॉकेट, 2 जोड़ी कान के झुमके, 1 जोड़ी कान का सुई धागा, सभी पीली धातु, 2 छत्र, 5 चम्मच, 1 कटोरी, 1 श्रीयंत्र, 10 मूर्तियां बरामद की गई।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ