एसओजी टीम के हत्ते चढ़े शातिर साइबर ठग -
हल्द्वानी,आज
पुलिस ने छ लाख की साईबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए 3 लोगों को
दिल्ली से गिरफ्तार किया है, अभियुक्तों से लैपटॉप, मोबाईल फोन, एटीएम
कार्ड, इन्श्योरेंस कस्टमर डिटेल के साथ ही 15800 रुपये भी बरामद किए गए
हैं।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220, Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital
गूगल पे किया था नंबर सर्च -
कुछ दिन पूर्व कोतवाली में एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गयी थी कि उनके पिता के इन्श्योरेंस की 12 लाख की पालिसी जनवरी 2021 में पूरी हो चुकी थी तो उनके पिता प्रीतम सिंह द्वारा गूगल के माध्यम से संबंधित इन्श्योरेंस कम्पनी का मोबाईल नं गूगल पे सर्च कर उस पर काल किया गया, जिस पर दीपक सिंह नामक व्यक्ति द्वारा वार्ता के दौरान स्वयं को आईआरडीए से बताते हुए अन्य अभियुक्त जिसके द्वारा आईआरडीए डायरेक्टर, टीएस नायक, राकेश लोखण्डे आदि बनकर अलग-अलग नम्बरों से बात कर इन्श्योरेंस धनराशि रिफण्ड किये जाने के एवज में हाई कॉस्टली चार्ज की मांग की गयी। इसी दौरान अप्रैल में प्रीतम सिंह की मृत्यु हो गयी तो उनके पुत्र राहुल द्वारा भी उक्त नम्बरों से बात करने पर उनके झांसे में आकर करीब 6 लाख रूपये की धनराशि अलग–अलग खातों (फैजल खान, रितेश कुमार, अंजूबी हरबलानी) में अपने एसडीएफसी खाते से ट्रान्सफर करवाई। जब राहुल को स्वयं के साथ ठगी का अहसास हुआ हो तो उन्होंने 8 जुलाई को थाना हल्द्वानी में शिकायत दर्ज करवाई।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405
पुलिस द्वारा मोबाईल नम्बरों की लोकेशन ट्रेस करने के दौरान पता चला कि उक्त नम्बर लक्ष्मी नगर दिल्ली मैट्रो स्टेशन के पास डी ब्लाक स्थित बिल्डिंग डी–125/ए की तीसरी मंजिल पर है। जिसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर साइबर ठगों को, ठगी में उपयुक्त लैपटॉप , मोबाईल फोन, एटीएम कार्ड, इन्श्योरेंस कस्टमर डिटेल एवं ठगी से प्राप्त नगदी कुल 15800 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिरोज खान, गांधीनगर दिल्ली एवं आदर्शकुमार शुक्ला को वांछित करते हुए जिन खातों (रितेश कुमार एव अंजूबी हरबलानी) पैसा ट्रान्सफर हुआ है उनकी भी जांच की जा रही है। साथ ही जो इन्श्योरेंस कस्टमर डिटेल ठगों से प्राप्त हुई है वह किस माध्यम से एवं कैसे इनको प्राप्त हुई इस संबंध में संबंधित कम्पनियों से भी पूछताछ करायी जा रही है।
टीम में ये रहे मोजूद -
संजीत राठौर,दीपक अरोरा,त्रिलोक सिंह,भानु प्रताप,सूंदर रौतेला
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
join our whatsapp group👉 Click HereAdvertize with us,call now- 9897427220,8279849405
join our whatsapp group👉 Click Here
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405







0 टिप्पणियाँ