पकड़ी गई चरस की कीमत लगभग 50 लाख रूपये-
हल्द्वानी,मुखानी पुलिस व एसओजी टीम ने आज आठ किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, पकड़ी गई चरस की कीमत लगभग 50 लाख रूपये बताई जा रही है।
बेरोजगार था तो पैसा कमाने के लिए नशे के इस कारोबार में लग -
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी पुलिस को बड़ी मात्रा में चरस की तस्करी की सूचना मुखबिर द्वारा मिली, पुलिस ने तत्काल चंबल पुल के पास नाकाबंदी कर एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें से आठ किलो चरस बरामद हुई। कार चला रहे व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि वह भीमताल का रहने वाला है और उसका नाम किशोर पलड़िया है।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चंबल पुल के पास आरोपी को 8 किलो चरस और कार के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रूपये के आसपास बताई जा रही है।इस दौरान पलड़िया ने बताया कि इन दिनों वह बेरोजगार था तो पैसा कमाने के लिए नशे के इस कारोबार में लग गया था।पुलिस ने उसकी कार को भी सीज कर दिया है।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405





0 टिप्पणियाँ