मोबाइल रिकवरी सेल ने खोए और चोरी हुए 166 मोबाइल फोन को कई राज्यों से किया बरामद -
हल्द्वानी,नैनीताल पुलिस की मोबाइल रिकवरी सेल ने लोगों के खोए हुए और चोरी हुए 166 मोबाइल फोन को कई राज्यों से बरामद कर लिया है, साथ ही मोबाइल स्वामियों को उनका फोन लौटा भी दिये हैं। पुलिस की ओर से रिकवर किये गए मोबाइल फोन की कीमत 20 लाख से ज्यादा की बताई जा रही है।
(IMEI) को एसओजी द्वारा सर्विलांस में लगाया गया था -
आपको बतातें चलें की आम जनता के मोबाइल फोन खोने/चोरी होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये इन पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु साईबर सैल मोबाइल ऐप को आदेशित किया गया था। श्री जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक, नगर हल्द्वानी के निर्देशन एवं श्री शान्तनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री सुधीर कुमार प्रभारी निरीक्षक साईबर सैल (मोबाइल ऐप) के नेतृत्व में शिकायत कर्ता के प्रार्थना पत्रों के आधार पर अप्रैल 2021 से जुलाई 2021 तक के कुल गुमशदा 682 प्रार्थना पत्रों के मोबाइलों के आई.एम.ई.आई. (IMEI) को एसओजी द्वारा सर्विलांस में लगाया गया था जिसमें से (IMEI) का प्रचलन में होना पाया गया, जिस आधार पर साईबर सैल मोबाइल ऐप टीम में नियुक्त उक्त कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के अतिरिक्त राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद से कुल 166 विभिन्न कम्पनियों के निम्नांकित मोबाइल फोन को जिनकी कीमत लगभग 20,30,000/-के मोबाइल फोन को रिकवर किया गया हे।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405
खोये फ़ोन प्राप्त कर खुश हुए लोग -
अपने खोये फ़ोन प्राप्त कर लोगों की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं था,उनका मानना था की अब उनका फ़ोन कभी नहीं मिलेगा लेकिन नैनीताल पुलिस ने कर दिखाया,जिसके चलते वो बार-बार धन्यवाद करते नज़र आये। नैनीताल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने और चोरी होने की स्थिति में इसकी सूचना तुरंत पुलिस या 112 नंबर को उपलब्ध कराएं. जिससे पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल को बरामद किया जा सकता है।
join our whatsapp group👉 Click Here
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
रिकवर मोबाईलों का विवरण:-
1- सैमसंग - 15- 225,000/-
2- वीवो - 19 - 266,000/-
3- रेडमी - 20- 240,000/-
4- एमआई- 11- 110,000/-
5- ओप्पो - 20- 206,000/-
6- वन प्लस - 04- 150,000/-
7- रियलमी - 19 - 228,000/-
8- नोकिया -01- 8,000/-
9- टेक्नो - 02 - 16,000/-
10- ओनर- 02- 15,000/-
11- पोको 02 25,000/-
12- इन्फीनिकस - 02- 16,000/-
13- माईक्रोमैक्स -01- 5,000/-
14- जीवनी- 01- 5,000/-
15- मोबाईल स्टार - 01- 5,000/-
16‘- लीनोवा - 01 5,000/-
17- अन्य - 45- 405,000/-
कुल बरामद फोन 166- कीमत लगभग 20,30,000/-
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405







0 टिप्पणियाँ