मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज फिर से दिल्ली रवाना-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज फिर से दिल्ली रवाना हो गए हैं, माना जा रहा है कि इस बार वो केंद्रीय मंत्रियों से राज्य के विकास को लेकर चर्चा करेंगे।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220, Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital
इससे पहले धामी शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए थे, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत कई मंत्रियों से मुलाकात की थी। इसी दौरान उन्होंने अन्य कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भेंट के लिए समय मांगा था, लेकिन तब कुछ मंत्री उपलब्ध नहीं पाए थे। बुधवार देर शाम सीएम धामी दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। सीएम के अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री कई केंद्रीय नेताओं से भेंट करेंगे। सीएम धामी गुरूवार देर शाम या फिर शुक्रवार को वापस देहरादून लौट सकते हैं।
Advertise with us,call now-9897427220,8279849405




0 टिप्पणियाँ