छत के पंखे से लटका मिला शव-
हल्द्वानी,आज दिनांक 22 जुलाई को हल्दूचौड़ नारायण पुरम कॉलोनी के एक घर में मकान मालिक का शव कमरे की छत पर लगे पंखे के कुंडे से लटका मिला,जिसके चलते इस क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि घर में कोई और सदस्य न होने के कारण आज दुर्गंध आने के कारण आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी,मौके पे कोतवाल लालकुआं ने आकर दरवाजा तोड़कर शव को कुंडे से नीचे उतरवाया,मृतक का नाम भुवन भट्ट बताया जा रहा है।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405
जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी नीमा भट्ट उत्तराखंड पुलिस में सेवारत है,दुर्गंध की वजह से माना जा रहा है कि शव पिछले कई दिनों से कमरे में लटका रहा था।मृतक की पत्नी सीओ ऑफिस किच्छा में कार्यरत बताई जा रही है। उनका एक लगभग 14 साल का बेटा उनके साथ ही रहता है,भुवन बेराजगार था, इसकी वजह से वह तनाव में रहता था। हो सकता है इसी वजह से उसने ऐसा करो हो,बाकी जांच अभी जारी है।
join our whatsapp group👉 Click Here




0 टिप्पणियाँ