बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान शुरू-
देहरादून,मुख्यमंत्री धामी ने आज 17 जुलाई शनिवार को सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया,इसके तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने चयनित लाभार्थी माताओं और नवजात शिशुओं को महालक्ष्मी किट वितरित किये,साथ ही पूरे राज्य में समस्त जनपदों के कुल 16929 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220, Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital
इस अभियान से व्यापक जनजागरूकता आई-
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बताया की प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि इस अभियान से व्यापक जनजागरूकता आई है, इससे लिंगानुपात में सुधार भी देखने को मिला है।आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने आस पास देखें तो पाएंगे कि बेटों की बजाय बेटियां माता पिता का अधिक ख्याल रखती हैं, आज जीवन का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहाँ बेटियों ने सफलता न पाई हो।रसवोपरांत मातृ व कन्या शिशु के पोषण और अतिरिक्त देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत प्रथम दो बालिकाओं/जुड़वा बालिकाओं के जन्म पर माता और नवजात कन्या शिशु को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट उपलब्ध कराई जा रही है।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रसव के बाद मां और कन्या शिशु की देखभाल को प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। योजना के तहत प्रसव के बाद महिला को प्रथम दो बालिकाओं के जन्म पर एक-एक मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट एवं जुड़वा बच्चियों के जन्म पर महिला एवं बच्चों को अलग-अलग किट दिए जाएंगे।
join our whatsapp group👉 Click Here
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405,9837512099




0 टिप्पणियाँ