हल्द्वानी, रिटायर सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में होटल में मौत

पूर्व सैनिक के साथ उसके मामा और एक रिश्तेदार भी होटल में रुके थे-

हल्द्वानी ,सोमवार की रात होटल में रुके पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, मृतक के साथ उसके मामा और एक रिश्तेदार भी होटल में रुके थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है,फ़िलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital 

सभी का होटल में पार्टी करने का प्लान था-

प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय पूर्व सैनिक सुरेश सिंह पुत्र केसर सिंह भट्ट कॉलोनी हल्द्वानी निवासी हैं, वह सोमवार को कपकोट बागेश्वर निवासी मामा नरेंद्र सिंह पुत्र भगवत सिंह और एक अन्य रिश्तेदार के साथ सरस मार्केट के करीब एक होटल में रुके थे। सभी का होटल में पार्टी करने का प्लान था, पार्टी चल रही थी की इसी दौरान मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे सुरेश सिंह के मुंह से झाग आने लगा,तत्काल सुरेश सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
 हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

होटल में मौजूद दोनों रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया-

चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मृतक सुरेश सिंह दानू सेना से रिटायर हो गए हैं, उनका भट्ट कॉलोनी में घर है। पुलिस ने होटल में मौजूद दोनों रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पूर्व सैनिक की मौत का जैसे ही उनके घर वालों को पता चला तो उनके वहां कोहराम मच गया है। अभी दो दिन पूर्व ही लालकुआं में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहाँ एक महिला की होटल में मौत हुई थी,पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही मुजरिम को पकड़ लिया था।
join our whatsapp group👉 Click Here
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ