उत्तराखंड,सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित गांवों का दौरा,दिए ये निर्देश

आपदा प्रभावित मांडो व कंकराडी गांव का किया दौरा -

उत्तराखंड,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार दोपहर को उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित मांडो व कंकराडी गांव का दौरा किया, मांडो गांव पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और आपदा प्रभावितों का हाल जाना। इस दौरान वह आपदा में मृतक लोगों के परिजनों से भी मिले ओर उन्हें हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर माण्डो गांव के विस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने के डीएम को निर्देश भी दिए हैं, वहीं जल्द भूवैज्ञानिक सर्वे कराने के बाद विस्थापन की कार्रवाई की जाएगी।
अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital

सीएम धामी ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत-

 मांडो गांव के बाद मुख्यमंत्री कंकराड़ी गांव पहुंचे,जहां उन्होंने मिर्तक सुमन के परिजनों से मुलाकात की ओर परिवार को सांत्वना देकर उन्हें उनकी जगह पर सरकारी सेवा में लगाने का अस्वाशन भी दिया,साथ ही सीएम धामी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वे हमेशा अलर्ट मोड में रहें और राहत-बचाव कार्य में कार्यवाही जल्द से जल्द शुरू कराएं,समय समय पर माक ड्रिल अवश्य की जाए, आपदा कंट्रोल रूम निरंतर एक्टिव रहे,इसके साथ ही अवरूद्ध मार्गों, क्षतिग्रस्त बिजली और पेयजल लाईनों को जल्द से जल्द बहाल करें। 
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ