कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को खोले जाने के निर्देश-
देहरादून,शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने आज शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करि और साथ ही कल से यानि 8 जुलाई से स्कूल खोले जाने को लेकर निर्देश भी दिए। इसके आदेश आज शाम तक जारी हो जाएंग। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को खोले जाने के निर्देश दिए।
शिक्षकों के लिए खुलेंगे, छात्रों के लिए नहीं-
फ़िलहाल स्कूल केवल शिक्षकों के लिए खुलेंगे छात्रों के लिए अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे। शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई करने के भी निर्देश दिए जाएंगे वही ऑनलाइन पढ़ाई के तहत गूगल प्ले स्टोर से भी छात्रों को पढ़ाई का ऑप्शन दिया जाएगा। छात्रों के लिए स्कूल आने को लेकर शिक्षा मंत्री का कहना है कि इसको लेकर मुख्यमंत्री के साथ वार्ता कर फैसला लिया जाएगा।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405,9837512099





0 टिप्पणियाँ