उत्तराखंड ब्रेकिंग,फिर बड़ा कोरोना कर्फ्यू,बाजार की आई नई टाइमिंग

कोरोना कर्फ्यू प्रदेश में 6 जुलाई तक लागू रहेगा-
देहरादून,उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। कोरोना के कम होते मामलों के चलते राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। अब कोरोना कर्फ्यू प्रदेश में 6 जुलाई तक लागू रहेगा,अब कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानों के खुलने का समय शाम 5 बजे से बढ़ाकर 7 बजे तक तय किया गया है,अभी ये समय 5 बजे तक का था। वहीं अब राज्य में दो दिन यानी शनिवार व रविवार को पर्यटक स्थल भी खोल दिये गए हैं, साथ ही लम्बे समय से बंद जिम और कोचिंग सेंटर भी 50 % कैपेसिटी के साथ खोले जाएंगे।
अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital 

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि पर्यटक स्थलों को शनिवार और रविवार खोला जाएगा, जिसमें कि मसूरी, नैनीताल सहित अन्य पर्यटक स्थल भी शामिल होंगे। वही पर्यटक स्थलों में साप्ताहिक बंदी अब मंगलवार और बुधवार को होगी,इसके साथ ही दुकानों को खोलने का समय भी 5 बजे से बढ़ाकर अब शाम 7 बजे तक कर दिया गया है।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

वहीं, बाहरी प्रदेशों से आने वालों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण कराना और 72 घंटे पहले की निगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा, बाहर से उत्तराखंड आने वाले प्रवासियों को सात दिवसों तक गांव में स्थापित आइसोलेशन सेंटर में रहना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ