उत्तराखंड,शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म और अब कर रहा ये बात

 युवती के परिजनों ने उसे घर से निकाला -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के अंतर्गत काशीपुर क्षेत्र से युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है,साथ ही युवती के परिजनों ने भी उसे घर से निकाल दिया हे,अब बेघर पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन में अपने लिए न्याय की गुहार लगाई है।
अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
  Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital

शादी का झांसा देकर अस्मत से खेलने वाला प्रेमी शादी से मुकरा -

शादी का झांसा देकर करीब सालभर से युवती की अस्मत से खेलने वाले कथित प्रेमी शादी से मुकर गया, दर-दर भटक रही पीड़ित युवती आज थक- हर कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया साथ ही न्याय की गुहार लगाई,फ़िलहाल मामला महिला हेल्पलाइन को सौंपा गया है।

पीछा छोड़ दे वरना मैं तुझे मौत के घाट उतार दूंगा-

युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पिछले कुछ समय सेआईटीआई थाना क्षेत्र का निवासी युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी क्रम में नजदीकियां बढने पर दोनों काफी करीब आ गए,इस युवक ने शादी का झांसा देकर एक बार शारीरिक संबंध बनाए और फिर लगातार ऐसा करने लगा। युवती जब भी शादी की बात करती बारात लेकर आने दुल्हन बनाकर साथ ले जाने का ख्वाब  दिखाता था। इस बीच वह प्रेग्नेंट हुई तो आरोप है कि मेडिकल स्टोर से दवा खिलाकर बगैर मर्जी के युवक ने गर्भपात भी करा दिया, अब वह कहता है कि मेरा पीछा छोड़ दे वरना मैं तुझे मौत के घाट उतार दूंगा। उधर, युवती के परिजनों ने भी उसे घर से निकाल दिया है, कोतवाली पुलिस ने मामला हेल्पलाइन को सौंप दिया है इधर हेल्पलाइन ने मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ