नैनीताल,कैंची मंदिर दर्शनों के लिए खुला लेकिन ये रहेंगे नियम

कैंची मंदिर दर्शनों के लिए खोल दिया गया है-

नैनीताल,भवाली में स्तिथ कैंची मंदिर के कपाट कोविड कर्फ्यू के दौरान दर्शनार्थियों के लिए बन्द कर दिए गए थे,जिसे आज दर्शनों के लिए खोल दिया गया है। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि कोरोना की दूूसरी लहर के चलते संक्रमण को रोकने के लिए एतिहातिक तौर पर मन्दिर मे दर्शनार्थियों के प्रवेश को रोकने के उदेश्य से मन्दिर को बन्द किया गया था।
अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
  Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital

ये नियम करने होंगे फॉलो -

साथ ही उन्होने ये भी बताया कि कोरोना का संक्रमण मे काफी गिरावट आयी है जिसको दृष्टिगत रखते हुये नीम करौली बाबा मन्दिर एवं आश्रम मे दर्शनार्थियों के प्रवेश पर लगी रोक हटा दी गई है तथा विगत मंगलवार से मन्दिर मे प्रवेश की अनुमति दे दी गई है,अब दर्शनार्थी मन्दिर मे जा रहे है। कैची धाम मन्दिर मे कोविड 19 महामारी के दृष्टिगत सामाजिक दूरी के अनुपालन के लिए निर्धारित दूरी पर गोले बनवाये गये हैं। दर्शन को आने वाले लोग इन गोलों मे खडे किये जा रहे है जिससे सामाजिक दूरी के मानक का अनुपालन किया जा रहा है। इसके साथ मन्दिर परिसर में आने वालों को सेनेटाइज किया जा रहा है तथा मास्क लगाने की अनिवार्यता का भी अनुपालन किया जा रहा है, बिना मास्क के कैची धाम परिसर मे अनुमति नही है।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ