वाह काठगोदाम पुलिस,24 घन्टे में ही ढूंढ निकाली चोरी हुई गाड़ी

पुलिस की मुस्तैदी से 24 घन्टे में ही चोर आया पकड़ में-

काठगोदाम,27 मई को विनोद कुमार कन्नौजिया पुत्र स्वर्गीय बुध लाल कनौजिया, निवासी बद्रीपुरा,गौला बैराज, काठगोदाम  ने थाने आकर बताया कि 26 मई की रात्रि में उनकी गाड़ी यू0के0-01-टी ए -0475 मैक्स, रेलवे स्टेशन के बाहर से चोरी हो गई है।इस तहरीर के आधार पर तुरंत करवाई करते हुए,एफ आई आर दर्ज की गई।जिसका नंबर  156/2021  धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना  उप निरीक्षक भुवन सिंह राणा द्वारा की गई।
अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital 

चोरी की गई मैक्स की तलाश में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक  व थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाने से उप निरीक्षक भुवन सिंह राणा कांस्टेबल, मोहन जुकरिया हेड कांस्टेबल, प्रोन्नत दीपक अरोड़ा कांस्टेबल, भानु प्रताप एसओजी की संयुक्त टीम बनाकर रवाना की गई , जिनके द्वारा 24  घंटे के अंदर अभियुक्त निवासी बद्रीपुरा गोला बैराज को मय चोरी के वाहन सहित बरेली बदायूं से बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405
पुलिस की करवाई से वाहन स्वामी काफी खुश है और वह काठगोदाम पुलिस को धन्यवाद देता नहीं थक रहा है।वाहन स्वामी का कहना है कि उसने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी,लेकिन मित्र पुलिस उसकी चोरी हुई गाड़ी ढूंढ लाई,जिसके चलते अब वो खुश है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में ये मौजूद रहे-
1- उप निरीक्षक भुवन सिंह राणा प्रभारी चौकी खेड़ा थाना काठगोदाम।
2-  कॉन्स्टेबल मोहन जुकरिया।
3- हेड कांस्टेबल प्रोन्नत दीपक अरोड़ा एसओजी।
4- कांस्टेबल भानु प्रताप एसओजी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ