कोरोना कर्फ्यू अब 22 जून तक बड़ा-देहरादून, कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नही है,इसलिए एहतियात के तौर पे उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। सरकार ने अब 22 जून तक कर्फ्यू लागू करने का निर्णय लिया है,लेकिन सरकार ने इस बार कुछ नियमों में ढील दी है।
22 जून तक बढ़ाए गए कोरोना कर्फ्यू में 15 जून से चारधाम यात्रा को तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए खोल दिया गया है, जिसके लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। इसके अलावा अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वालों के लिए आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अभी भी अनिवार्य है।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
कोविड कर्फ्यू में वर्तमान व्यवस्था में कुछ और रियायत भी दी गई हैं। हफ्ते में तीन दिन बाजार खोलने पर सहमति बनी है जबकि मिठाई की दुकानें पांच दिन खोलने के आदेश जारी किए है। शहरों में विक्रम, ऑटो के संचालन की अनुमति दी गई है, साथ ही राजस्व न्यायालय खोलने का भी निर्णय लिया गया है। इस दौरान सप्ताह में तीन दिन बाजार खोलने समेत वर्तमान में जारी व्यवस्था को यथावत रखा गया है, क्षेत्र विशेष को कर्फ्यू से छूट देने के संबंध में जिलाधिकारी निर्णय ले सकते है।





0 टिप्पणियाँ