हर वर्ष 15 जून को मंदिर में बाबा के जन्मदिवस पर मेले का भव्य आयोजन होता हे -
नैनीताल,भवाली में स्तिथ कैंची धाम प्रसिद्ध नीब करौली बाबा मंदिर के गेट से अब श्रद्धालू प्रवेश नहीं कर पाएंगे क्योंकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कपाट को अब अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए है।आप को याद दिलाते चलें की हर वर्ष 15 जून को मंदिर में बाबा के जन्मदिवस पर मेले का भव्य आयोजन होता है। इस बार कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मंदिर समिति व जिला प्रशासन ने मेले को रद्द करने का फैसला लिया है। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है इसलिए मंदिर में भीड़ को रोकने के लिए यह निर्णय लेना पड़ा।
घरों में रहकर ही बाबा को भोग लगाने की अपील -
श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अब प्रशासन व मंदिर समिति ने प्रवेश द्वार को बंद कर दिया है। मंदिर प्रबंधक विनोद जोशी ने बताया कि दूसरे प्रदेश से आने वाले लोगों पर कोई पाबंदी न होने के कारण मेले का पर्व नजदीक आने के साथ ही मंदिर में हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी थी।
ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है, फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए मंदिर के कपाट को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से घरों में रहकर ही पिछले वर्ष की तरह बाबा को भोग लगाने की अपील की है।Advertize wth us,call now- 9897427220,8279849405






0 टिप्पणियाँ