जानें भारत में Sputnik V का पहला टिका कहाँ लगा,और क्या होगी कीमत

 स्पूतनिक-वी,एक खुराक की कीमत 995 रुपये होगी-

कोवैक्सीन और कोविशील्ड के बाद अब अगले हफ्ते से बाजार में रूस की स्पूतनिक-वी भी उपलब्ध हो जाएगी, इसकी एक खुराक की कीमत 995 रुपये होगी।  
कोवैक्सीन और कोविशील्ड के बाद अब अगले हफ्ते से बाजार में रूस की स्पूतनिक-वी भी उपलब्ध हो जाएगी, इसकी एक खुराक की कीमत 995 रुपये होगी। देश में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेक की कोविशील्ड के अलावा अब रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन भी लगाई जाएगी और अगले सप्ताह से ये बाजार में उपलब्ध भी हो जाएगी, हालांकि ये वैक्सीन पहले से मौजूद दोनों वैक्सीन से थोड़ी महंगी होगी। स्पूतनिक-वी टीके की एक खुराक की कीमत 995.40 रुपये होगी।
अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital  

डॉ. रेड्डी लैब करेगी आयात-

ऐसी जानकारी भी मिल रही हे की स्पूतनिक वी का निर्माण भारत में होगा, इसलिए उसकी इतनी कीमत रखी गई है। भारत में कंपनी का आयात करने वाली कंपनी डॉ. रेड्डी लैब ने इसकी जानकारी दी हे साथ ही कंपनी ने बताया कि गुरुवार को इस टीके को सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरीज से मंजूरी मिल गई थी।आपको बतातें चलें कि भारत में अबतक स्पूतनिक वी वैक्सीन के 1.5 लाख डोज उपलब्ध हैं, वहीं अभी तक देश में कोवैक्सीन और कोविशील्ड से ही टीकाकरण अभियान चल रहा है। केंद्र सरकार इन दोनों टीकों को 250 रुपये की कीमत में खरीदती है लेकिन इन दोनों वैक्सीन के निर्माताओं ने खुले बाजार और निजी अस्पतालों में अलग-अलग कीमत तय की हुई है। 


हैदराबाद में आज एक व्यक्ति को लगी स्पूतनिक-वी

इस साल फरवरी में इस वैक्सीन के ट्रायल परिणामों को दि लांसेट में छापा गया था, जिसके बाद इसे सुरक्षित और प्रभावशाली बताया गया हे हैदराबाद में आज यानि 14 मई को स्पूतनिक-वी टीके की पहली खुराक एक व्यक्ति को लगाई गई हे, डॉ. रेड्डी लैब ने जानकारी दी कि स्पूतनिक-वी वैक्सीन की पहली खेप 1 मई को भारत पहुँच गई थी।

 कीमत हो सकती हे कम -

कंपनी ने बताया कि अभी टीके की और खेप आयात द्वारा मंगाई जा रही हे, हालांकि आगे इसे भारतीय साझेदार कंपनियों के द्वारा गी उत्पादित किया जाएगा। कंपनी ने आगे कहा कि जब यह टीका भारत में बनने लगेगा तो इसके दाम कम हो सकते हैं। 
अपने बिज़नेस को दें एक नई उड़ान, हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ