वैक्सीन,फाइजर की शर्त मानने को केंद्र तैयार,फाइजर भी आएगी भारत

 फाइजर भारत को वैक्सीन देने से पहले नियमों में चाहता है कुछ छूट -

माॅडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन भले ही इस साल टीके देने में असमर्थता जता चुकी हैं,लेकिन फाइजर से भारत को टीके मिलने की उम्मीद अभी बरकरार है। दरअसल, फाइजर भारत को वैक्सीन देने से पहले नियमों में कुछ छूट चाहता है, केंद्र सरकार पहले इसके लिए तैयार नहीं थी।लेकिन,जानकारी के अनुसार  सरकार अब फाइजर की शर्त मानने को तैयार हो गई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं,और वे वहां फाइजर के संपर्क में हैं, बताया जा रहा है कि किसी भी समय फाइजर और भारत सरकार के बीच वैक्सीन डील की घोषणा हो सकती है।
अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220 
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital 

दुनियाभर में 15 करोड़ लोगों को फाइजर की वैक्सीन लग चुकी है-

फाइजर चाहती है कि वैक्सीन के दुष्प्रभाव होने पर कंपनी पर कानूनी कार्रवाई ना हो,आपको बतातें चलें की  दुनियाभर में 15 करोड़ लोगों को फाइजर की वैक्सीन लग चुकी है, कहीं से भी गंभीर साइड इफेक्ट की पुष्ट सूचनाएं नहीं आई हैं। ऐसे में ब्रिटेन समेत 116 देश फाइजर को नियमों में छूट दे चुके हैं।
अपने बिज़नेस को दें एक नई उड़ान, हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क  करें-  9897427220,8279849405
 इसे देखते हुए भारत सरकार भी छूट देने को तैयार है। अगर डील होती है तो फाइजर अगले 4 महीने में कुल 5 करोड़ डोज भारत को देने की तैयारी में है। 1-1 करोड़ डोज जुलाई-अगस्त में, 2 करोड़ डोज सितंबर में और 1 करोड़ डोज अक्तूबर में भारत पहुंच सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ