तो क्या अब पहनने होंगे दो मास्क,जानें क्या हे वजह

हवा में 10 मीटर तक फैल सकता है कोरोना वायरस -

 नई जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के एयरोसोल 10 मीटर की दूरी तक फैल सकते हैं, जबकि ड्रॉपलेट्स 2 मीटर तक जाते हैं। सरकार ने गुरुवार को नई एडवाइजरी जारी करते हुए कोरोना से बचाव की गाइडलाइंस बताई हैं। प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन के ऑफिस से जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि जिन लोगों में कोरोना के लक्षण नजर नहीं आते, वे भी संक्रमण फैला सकते हैं इसलिए लोग कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।
अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital  

 वेंटिलेशन की अहमियत पर जोर-

 इसमें कहा गया है कि जिन जगहों पर वेंटिलेशन की अच्छी सुविधा होती है, वहां किसी संक्रमित से दूसरे में संक्रमण फैलने का खतरा कम रहता है,साथ ही कहा गया है कि खिड़की-दरवाजे बंद रखकर AC चलाने से कमरे के अंदर संक्रमित हवा इकट्ठी हो जाती है और दूसरे लोगों को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

डबल लेयर मास्क पहनने की सलाह-

सरकार ने कहा है कि लोगों को डबल लेयर या फिर N95 मास्क पहनने चाहिए, ये ज्यादा से ज्यादा बचाव करते हैं, अगर डबल मास्क पहन रहे हैं तो पहले सर्जिकल मास्क पहनें, फिर इसके ऊपर टाइट फिटिंग वाला कपड़े का मास्क लगाएं अगर किसी के पास सर्जिकल मास्क नहीं है तो वे कॉटन के 2 मास्क पहन सकते हैं।सर्जिकल मास्क का इस्तेमाल वैसे तो एक बार ही करना चाहिए, लेकिन 2 मास्क पहन रहे हैं तो सर्जिकल मास्क को 5 बार भी यूज कर सकते हैं। हर बार इस्तेमाल के बाद इसे 7 दिनों के लिए सूखी जगह पर सूरज की रोशनी में रखकर छोड़ दें।
अपने बिज़नेस को दें एक नई उड़ान, हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ