हल्द्वानी,घर के पास ही युवक की गोली मारकर हत्या
हल्द्वानी। काठगोदाम के चांदमारी में देर शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। युवक को अज्ञात हमलावरों ने सीने से सटाकर गोली मारी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की और छानबीन कर रही है। काठगोदाम चांदमारी निवासी 31 वर्षीय अमित कुमार पुत्र मंगल सिंह की भीमताल रोड पर छलड़ी में चाय पकौड़ी की दुकान है। गुरुवार देर शाम वे दुकान बंद कर वापिस अपने घर लौट रहा था। करीब सात-आठ बजे का समय था कि जैसे ही वो बाइक से अपने घर के पास गली में पहुंचा ही था कि तभी अज्ञात हमलावरों ने गली में अंधेरे का फायदा उठाकर अमित के सीने से सटाकर उसे गोली मार दी। खून से लथपथ अमित काफी देर ज़मीन पर ही पड़ा रहा।हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें- 9897427220,8279849405
गली में गुज़रने वाले एक युवक ने अमित को ज़मीन पर पड़ा देखा तो उसने अमित के घर में पहुंचकर सूचना दी कि अमित मूर्छित हालत में ज़मीन पर पड़ा हुआ है। घर वालों ने दौड़कर गली में पड़े अमित को उठाया तो देखा कि अमित खून में लथपथ है। परिजनों में अमित की हालत देखकर चीख-पुखार मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी सुनील कुमार मीणा भी
अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दस साल पहले अमित की लव मैरिज मोहल्ले की ही निकिता से हुई थी। उनकी सात साल की एक बेटी भी है। तीन महीने पहले अमित की पत्नी निकिता ससुराल छोड़कर मायके चली गयी। उसनेकाठगोदाम थाने में पति अमित व ससुरा मंगल सिंह के खिलाफ मारपीट व शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद दोनों की गिरफ्रतारी भी हुई। मामला अभी भी कोर्ट में विचार धीन है। अमित कुमार के परिजनों ने निकिता पर ही अपने परिजनों के साथ मिलकर अमित की हत्या कराने की शक जताया है। पुलिस ने मामले को तत्परता से लेते हुए तुरंत ही निकिता व उसके पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया है,और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गयी है।










0 टिप्पणियाँ