हल्द्वानी,नम आंखों से दी अंतिम विदाई,चित्रशिला धाम में पंचतत्व में विलीन हुए जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी

रानीबाग चित्रशिला धाम में पंचतत्व में विलीन हुए जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी

हल्द्वानी,नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आज रानीबाग स्थित चित्रशिला धाम में अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों के बीच परिजनों, पत्रकारों, अधिकारियों और उनके परिचितों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के साथ ही गिरजा शंकर जोशी पंचतत्व में विलीन हो गए।

गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की खबर से नैनीताल और हल्द्वानी के पत्रकारिता जगत समेत सूचना विभाग और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है।उनके अंतिम दर्शनों और अंतिम विदाई के लिए शहर के लगभग सभी पत्रकार रानीबाग स्थित चित्रशिला धाम पहुंचे। पत्रकारों ने अपने साथी और सूचना विभाग के अधिकारी गिरजा शंकर जोशी को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।।

इस दौरान नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट,नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी चित्रशिला धाम पहुंचे और दिवंगत गिरजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई दी। परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों की मौजूदगी में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान चित्रशिला धाम का माहौल पूरी तरह गमगीन नजर आया और हर आंख नम थी।

गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन को सूचना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत कई लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अंतिम विदाई के साथ गिरजा शंकर जोशी पंचतत्व में विलीन हो गए, लेकिन उनके सहकर्मियों, पत्रकारों और उन्हें जानने वालों के बीच उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ