हल्द्वानी,MBPG कॉलेज में छात्रसंघ का हंगामा,4 लाख रुपये को लेकर प्रिंसिपल ऑफिस में धरना,जानें पूरा मामला,वीडियो

 MBPG कॉलेज में छात्रसंघ का हंगामा

हल्द्वानी के एमबीपीजी महाविद्यालय में छात्रसंघ फंड को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। छात्रसंघ के कई पदाधिकारी प्रिंसिपल कार्यालय पहुंच गए और जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया।।

पदाधिकारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय की ओर से छात्रसंघ के लिए करीब 4 लाख रुपये जारी किए गए, लेकिन राशि सिर्फ छात्रसंघ अध्यक्ष के नाम पर रिलीज की गई। उनका कहना है कि यह पैसा पूरे छात्रसंघ का है और इसकी जानकारी सभी पदाधिकारियों को होनी चाहिए थी।।

धरने के दौरान छात्रों ने फंड के इस्तेमाल में पारदर्शिता की मांग की और मामले की जांच की मांग उठाई।वहीं प्रिंसिपल ने बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से बात की है और छात्रों का लिखित ज्ञापन आगे भेज दिया गया है। आश्वासन मिलने के बाद छात्रसंघ पदाधिकारियों ने धरना समाप्त कर दिया।अब इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय क्या फैसला लेता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ