हल्द्वानी,नहर में संदिग्ध भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

मानव भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी

हल्द्वानी,तिकोनिया स्थित वर्कशॉप लाइन नहर में आज दोपहर एक मानव भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और हड़कंप मच गया।।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने सबसे पहले नहर में संदिग्ध अवस्था में कुछ देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह भ्रूण यहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। ।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ