हल्द्वानी में विकास कार्यों पर मंथन,विधायक सुमित हृदयेश ने USDDA अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

क्षेत्रवासियों ने अपने वार्डों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया

हल्द्वानी, विधायक सुमित हृदयेश ने अपने आवास पर Uttarakhand State Development and Urban Development Authority (USDDA) के निदेशक कुलदीप सिंह के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में नव-संलग्न वार्ड संख्या 34, 35, 36, 37, 48, 49 एवं 50 के सम्मानित स्थानीयजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।

बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें अधूरे पड़े विकास कार्य, पेयजल एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी, जलनिकासी व्यवस्था की दिक्कतें, स्ट्रीट लाइट, सीवर व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। स्थानीय नागरिकों ने दैनिक जीवन में आ रही कठिनाइयों को विस्तारपूर्वक विधायक एवं अधिकारियों के समक्ष रखा।।

विधायक सुमित हृदयेश ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने USDDA के निदेशक श्री कुलदीप सिंह से कहा कि लंबित एवं अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जाए तथा प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।।

सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का संतुलित एवं समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि क्षेत्र की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ