रिपोर्टिंग से खेल के मैदान तक, हल्द्वानी में पत्रकारों का अलग अंदाज़
हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को हल्द्वानी के पत्रकारों के द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया,जिसमें देहरादून मीडिया की YCC टीम और हल्द्वानी के पत्रकारों के बीच शानदार मैत्री मैच का आयोजन हुआ,जिसमें हल्द्वानी की पत्रकारों की टीम को देहरादून मीडिया की YCC टीम ने हरा दिया। मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल, विशिष्ट अतिथि खेल सचिव अमित सिन्हा,उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डब्बू मेहरा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी,नगर आयुक्त परितोष वर्मा,एसपी सिटी मनोज कत्याल रहे।मैच शुरू होने के दौरान जनपद नैनीताल के एसएसपी मंजुनाथ टीसी पहुंचे जिन्होंने हल्द्वानी और देहरादून मीडिया टीम के साथ परिचय प्राप्त किया और दोनों ही टीमों को एक शानदार मैच की आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
107 रनों से देहरादून मीडिया ने जीत की दर्ज
देहरादून मीडिया YCC टीम के कप्तान सुरेंद्र डसीला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसको देहरादून मीडिया के ओपनर बल्लेबाज ने सही साबित किया,मैच के बेस्ट बल्लेबाज मनीष डंगवाल रहे और साथ में मनीष डंगवाल मैन ऑफ़ द मैच भी रहे,जिन्होंने 46 रन और एक खिलाड़ी को रन ऑउट किया। बेस्ट गेंदबाज दिनेश पांडेय रहे जिन्होंने देहरादून मीडिया के 4 बल्लेबाजो को ऑउट किया। मैच समाप्ति के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तो वही विजेता और विजेता टीम को ट्राफियां भी प्रदान की गई।।
वहीं YCC देहरादून मीडिया टीम के कप्तान सुरेंद्र डसीला ने हल्द्वानी टीम को जल्द ही देहरादून में क्रिकेट मैच के लिए आमंत्रित किया । इस दौरान विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा ने भी देहरादून में दोनों टीमों के प्रस्तावित क्रिकेट मैच के लिए पूरा सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया । देहरादून और हलद्वानी के बीच इस मैत्री मैच के आयोजन के लिए देहरादून YCC मीडिया टीम के सभी सदस्यों ने हल्द्वानी टीम के सभी पत्रकार साथियों का आभार जताया है।।






0 टिप्पणियाँ