नैनीताल,उत्तराखण्ड हाईकोर्ट को आया धमकी भरा ई-मेल,मचा हड़कंप,मौके पर भारी फोर्स तैनात

फिर धमकी भरा ईमेल

नैनीताल, उच्च न्यायालय को आज धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना से प्रशासनिक और सुरक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और न्यायालय परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई। 

सूचना मिलते ही कुमायूँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके निर्देशन में न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया, वहीं हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ. जगदीश चंद्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। 

आईजी ने एसएसपी को न्यायालय की समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत सुरक्षा ऑडिट कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां एंटी-सैबोटाज जांच, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने गहन निरीक्षण किया। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ