हल्द्वानी,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नए कार्यकारी अध्यक्ष का भव्य स्वागत,संगठन को मिलेगी नई दिशा

हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत

हल्द्वानी,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के निर्देशानुसार संगठन को सशक्त एवं सुव्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हल्द्वानी नगर अध्यक्ष पद पर श्री पुष्कर अधिकारी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में आज हल्द्वानी नगर निगम सभागार में आयोजित जिला इकाई की बैठक में पुष्कर अधिकारी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।बैठक में वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि अधिकारी के नेतृत्व में हल्द्वानी महानगर इकाई को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान होगी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष सर्वेद्र बिष्ट ने सभी सदस्यों से संगठन की मजबूती हेतु एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की।


join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ