बेतालघाट भगदड़ प्रकरण:शीलू कुमार ने दी सफाई,बोले “परमिशन थी हमारे पास,दबाव में हुआ मुकदमा”

बेतालघाट कार्यक्रम में मची थी भगदड़

हलद्वानी, बीते दिनों बेतालघाट क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ को लेकर दर्ज मुकदमे पर समाजसेवी शीलू कुमार ने हल्द्वानी में आज प्रेस वार्ता कर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए प्रशासन से विधिवत अनुमति ली गई थी और उसकी प्रतिलिपि उनके पास उपलब्ध है।।

समाजसेवी शीलू कुमार का आरोप है कि “परमिशन होने के बावजूद पुलिस ने दबाव में आकर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जो पूरी तरह निराधार है यदि न्याय नहीं मिला तो मैं अदालत जाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि अनुमति की कॉपी प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को भेजी गई थी, इसके बावजूद उन पर बिना परमिशन कार्यक्रम करने का आरोप लगाया गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे थे। बड़ी संख्या में लोग पहुंचने से अफरा-तफरी की स्थिति बनी और भगदड़ की खबर सामने आई। पुलिस ने मामले में लापरवाही और बिना अनुमति आयोजन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। इससे पहले प्रशासन की ओर से कहा गया था कि आयोजकों ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे।।

वहीं स्थानीय सूत्रों के अनुसार,आयोजन स्थल पर अपेक्षा से अधिक भीड़ पहुंचने से हालात बिगड़े। वही शीलू कुमार ने कहा कि वह समाजसेवी कार्यकर्ता के रूप में गरीबों की मदद कर रहे थे, और जरूरतमंदों को कंबल बांटना कोई अपराध नहीं है। अगर भीड़ ज्यादा हो गई तो उसमें प्रशासन को भी सहयोग करना चाहिए था। वही शीलू कुमार ने यह भी कहा कि किसी बड़े नेता के दबाव में आकर उनपर ये मुकदमा दर्ज किया गया हे।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ