हल्द्वानी,राधा आर्या को संगठन में नई जिम्मेदारी,महानगर समन्वयक नियुक्त

मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती का सम्मान

हल्द्वानी। संगठन के प्रति लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रही राधा आर्या को उनके समर्पण, निरंतर मेहनत और मजबूत संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राजीव गांधी पंचायत राज संगठन, हल्द्वानी का महानगर समन्वयक नियुक्त किया है।।

राधा आर्या इससे पूर्व भी कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। उन्होंने युवा कांग्रेस में उपाध्यक्ष एवं महासचिव पद पर रहते हुए संगठन को मजबूती देने का कार्य किया और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इसके साथ ही वह हल्द्वानी नगर निगम की पार्षद के रूप में भी जनसेवा कर चुकी हैं, जहां उन्होंने क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी।

उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को और मजबूती मिलेगी। राधा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और जनता की सेवा के लिए लगातार कार्य करती रहेंगी।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ