नैनीताल,पहले किया हंगामा और फिर झील में लगाईं छलांग
नैनीतालः शहर के तल्लीताल डांठ क्षेत्र में नशे में नेपाली मूल के युवक ने बीच चौराहे पर जमकर हंगामा किया और अचानक उसने झील में छलांग लगा दी। एक साहसी युवक ने जान पर खेलकर झील में कूद उसकी जान बचाई। लोगों ने सासही युवक की सराहना की है।

सोमवार दोपहर तल्लीताल डांठ पर एक युवक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। लोगों के समझाने पर वह राहगीरों को ही गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान युवक ने डांठ के ऊपर से झील में छलांग लगा दी। इस पर कुछ लोग उसे बचाने को चीखने चिल्लाने लगे, तो कुछ मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

लेकिन वहां खड़े तल्लीताल निवासी भाजयुमो नेता आयुष भंडारी ने हिम्मत दिखाई और वह भी शराबी युवक के पीछे झील में कूद पड़े। वह युवक को किसी तरह खींचकर किनारे तक ले आए। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि नेपाल मूल के लोकेश सिंह की काउंसलिंग कर उसके परिचितों के सुपुर्द कर दिया गया है।।


0 टिप्पणियाँ